{"_id":"6a554d378860865ffb0616dd","slug":"jammu-and-kashmir-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106310-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में स्कूल भवनों का सुरक्षा प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में स्कूल भवनों का सुरक्षा प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य शिक्षाधिकारी ने सभी स्कूलों को जारी किया सर्कुलर
पुंछ। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को एक जरूरी सर्कुलर जारी कर इस बात निर्देश दिया है कि शैक्षणिक गतिविधियां जारी रखने से पहले जिले के सभी सरकारी स्कूलों की इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत सुरक्षा ऑडिट किया जाए। यह सर्कुलर स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू डीएसईजे के 9 जुलाई 2026 के पत्र और छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी एक बैठक में लिए गए फैसलों के आधार पर जारी किया गया है।
इस बैठक की अध्यक्षता वित्तीय आयुक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की थी। सर्कुलर के अनुसार सभी ड्राइंग और डिसबर्सिंग अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लोक निर्माण विभाग के संबंधित कार्यकारी इंजीनियर से स्कूल भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र प्राप्त करें। प्रमाणपत्र में स्पष्ट रूप से यह प्रमाणित होना चाहिए कि स्कूल की इमारत संरचनात्मक रूप से सुरक्षित है। उसमें कोई दरार, लीकेज या गिरने का खतरा नहीं है और वह शैक्षणिक गतिविधियां चलाने के लिए उपयुक्त है।
सभी प्रधानाचार्यों और हेडमास्टरों को यह भी निर्देश दिया है कि वे सुरक्षा प्रमाणपत्र बिना किसी देरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करें। इसके अलावा सभी जोनल शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि वे 10 दिनों के भीतर सभी स्कूलों के स्कूल भवन सुरक्षा प्रमाणपत्रों को संकलित करके जमा करें। संवाद