{"_id":"6a25d9ea3a61f00a840a67c5","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-10-1-jmu1054-932702-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: युवाओं और राष्ट्र को बचाने के लिए सोच बदलना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: युवाओं और राष्ट्र को बचाने के लिए सोच बदलना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
पुंछ में नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान की अंतिम पदयात्रा में भााग लेते उपराज्यपाल मनोज सिंह,मं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नार्को-टेररिज्म और पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि यह लड़ाई सिर्फ पुंछ को नशा मुक्त करने या युवाओं को बचाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह सीधे तौर पर राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र को बचाने के लिए सोच बदलना जरूरी है।
एलजी ने सीमा पार से होने वाली साजिशों को बेनकाब करते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा के उस पार बैठा पड़ोसी आतंकी मुल्क एक सोची-समझी साजिश के तहत नशा तस्करी को बढ़ावा दे रहा है। इसका मकसद जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी ऊर्जा यानी हमारे युवाओं के भविष्य को पूरी तरह बर्बाद करना है। उन्होंने चेताया कि नशे के कुछ कारोबारियों ने भले ही इस काली कमाई से अपने नार्को पैलेस (आलीशान मकान) खड़े कर लिए हों लेकिन अंततः यह पैसा घूम-फिरकर आतंकी संगठनों के पास ही पहुंचता है। इसी पैसे से आतंकियों के लिए आधुनिक हथियार और बंदूकें खरीदी जाती हैं, जिनका इस्तेमाल घाटी में निर्दोष नागरिकों की जान लेने के लिए किया जाता है।
उपराज्यपाल ने अब हमें पड़ोसी मुल्क की इस खतरनाक चाल को नाकाम करने के लिए अपनी सोच को बदलना होगा। राष्ट्र की संप्रभुता और युवाओं के सुनहरे कल को सुरक्षित रखने के लिए नार्को-टेररिज्म के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Trending Videos