{"_id":"687beccfb8f195dc6b0c4d09","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104343-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस पार्टी को लताड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस पार्टी को लताड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कौल शनिवार को पुंछ दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में मंडल, बूथ एवं मोर्चाें के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी से उसके कार्य का लेखा जोखा मांगा। इसके उपरांत उन्हें पार्टी कार्य को गति देने, एक बूथ दस यूथ को अमली जामा पहनाने, हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने और उसे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए अशोक कोल ने 13 जुलाई को शहीदी दिवस मनाने पर नेशनल कान्फ्रेंस और ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस पार्टी को लताड़ा। कहा कि कहा कि उन्हें अब यह सब भूल जाना चाहिए क्योंकि कि अब सब लोग जानते हैं 13 जुलाई 1931 को क्या हुआ था। सच सबको पता चल गया, वह कौन लोग थे।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस बात पर जम्मू बनाम कश्मीर करना भी सही नहीं है। कांग्रेस को घेरते हुए अशोक कौल ने कहा कि अभी संसद का सत्र शुरू होने वाला है। कांग्रेस पार्टी अगर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करना चाहती है तो दो दिन क्या तीन दिन चर्चा की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री चर्चा से कभी पीछे नहीं हटते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी उससे हट कर प्रश्न की बात करती है तो वह नहीं हो सकता है। जहां तक ऑपरेशन सिंदूर की बात है तो दुनिया ने भारत की शक्ति को देखा है कि किस प्रकार पाकिस्तान तीन दिन में ही घुटनों पर आ गया और युद्धविराम का आग्रह करने लगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद की बात करें तो प्रधानमंत्री ने अलग-अलग देशों में जो प्रतिनिधिमंडल भेजा था। उनमें कांग्रेस नेता शशि थरूर भी थे, औवेसी भी थे और सभी राजनीतिक दलों के लोग थे। उन्होंने विदेशों में भारत का पक्ष रखा। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सभी दलों के साथ साथ कांग्रेस के लोग भी देश के साथ हैं। अब राहुल गांधी और खरगे क्या सोचते हैं, यह उनकी बात है।
Trending Videos