सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का पुंछ पहुंचने पर जोरदार स्वागत

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुंछ। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से चलकर सोमवार देर शाम आधार शिविर पुंछ नगर पहुंचा। जहां यात्रा मैदान में यात्रियों का हिन्दू, मुस्लिम सिख, ईसाई समुदायों के लोगों, डीसी पुंछ विकास कुंडल की अगुवाई में जिला प्रशासन और डीआईजी राजोरी पुंछ तेजिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
Trending Videos

इसके बाद स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें यात्रा के साथ आए विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल के पदाधिकारियों का पगड़ी पहना कर एवं चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज तेजिन्दर सिंह ने कहा कि पिछली बार भी हमने यहां यात्रियों का स्वागत किया था लेकिन इस बार यहां कुछ अलग ही जोश है। आपकी यात्रा के लिए यहां के सभी समुदायों के लोग एक साथ खड़े हैं। आप यहां से एकता और भाईचारे का संदेश लेकर जाएं और अपने अपने क्षेत्रों में बताएं कि यहां किस प्रकार सब लोग आपस में मिलकर रहते हैं। वहीं जिला विकास उपायुक्त विकास कुंडल ने अपने संबोधन में यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमने प्रयास किया है कि आपको यहां हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो और आप बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन कर अपने घरों को लौटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed