{"_id":"6a42ab36f4bac8cae207bd86","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106219-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: तेंदुए ने कई भेड़-बकरियों को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: तेंदुए ने कई भेड़-बकरियों को बनाया शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले के गांव कस्बा निवासियों में भय का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव कस्बा में सोमवार को तेंदुए ने आतंक मचाते हुए दो ग्रामीणों की छह भेड़-बकरियों को शिकार बना लिया। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। वहीं, पीड़ितों ने प्रशासन से वित्तीय सहायता की मांग की है।
ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ कर राहत दिलाने की भी मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव कस्बा निवासी मोहम्मद शरीफ और मुख्तेयार अहमद की पशुशाला में तड़के किसी भी समय तेंदुआ घुस गया और पशुशाला में बंधी आधा दर्जन भेड़-बकरियों को मार डाला। जब सुबह दोनों पीड़ित पशुशाला में मवेशियों को चारा डालने गए, वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। वहां, भेड़ बकरियां मरी पड़ी थीं। पीड़ितों का कहना है कि इन्हीं भेड़ बकरियों से ही परिवार का गुजारा चलता था। वहीं, गांव के लोगों में इस बात का डर है कि तेंदुआ किसी ग्रामीण को अपना शिकार बना सकता है।