{"_id":"69dd56e70f8b2f59350686b4","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-273-1-now1001-101762-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: नौशेरा अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब मरीज हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: नौशेरा अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौशेरा। उप जिला अस्पताल में 8 मार्च से एक्सरे मशीन खराब है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय अशोक कुमार, रमेश चंद्र, रूबिया कौसर, बलवंत सिंह आदि ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 100 की पर्ची कटा कर एक्सरे होता है। गरीब जनता के फ्री में भी एक्सरे होते थे।
अब एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मजबूर होकर बाहर निजी क्लीनिक में 400-500 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से एक्सरे मशीन को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।
ब्लॉक मेडिकल अधिकारी नौशेरा डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि एक्सरे मशीन खराब होने पर कई बार संबंधित कंपनी को अवगत करा चुके हैं। कंपनी मुलाजिम कह रहे हैं कि हमारा कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो चुका है। मरीजों की परेशानी को देखते हुऎ 15 अप्रैल को एक्सरे की नई मशीन को शुरू कर दिया जाएगा।