{"_id":"69eb1374d59046c3fb0f68a2","slug":"mock-drill-in-poonch-tonight-blackout-to-last-for-10-minutes-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mock Drill practice: पुंछ में आज रात मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही होगा ब्लैकआउट, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mock Drill practice: पुंछ में आज रात मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही होगा ब्लैकआउट, तैयारियां पूरी
Fri, 24 Apr 2026 12:24 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:24 PM IST
सार
पुंछ जिले में आज रात 8 बजे से 8 बजकर 10 मिनट तक सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यह केवल एक अभ्यास है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Image- Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले में आज रात मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8 बजे से 8 बजकर 10 मिनट तक चलेगा, जिसमें सुरक्षा तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात 8 बजे पहला सायरन बजते ही पूरे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया जाएगा। 10 मिनट बाद दूसरा सायरन बजने पर फिर से रोशनी बहाल कर दी जाएगी।
इस संबंध में डीसी पुंछ अशोक कुमार शर्मा ने एडीसी पुंछ ताहिर मुस्तफा मलिक और एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन के साथ पत्रकार वार्ता कर लोगों से अपील की कि वे किसी तरह की घबराहट न करें क्योंकि यह केवल एक अभ्यास है।
विज्ञापन