सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   poonch news, crime news

Poonch News: सुरनकोट तहसील में बाढ़ में बही नाबालिग लड़की, पुलिस व एसडीआरएफ तलाश में जुटे

संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Tue, 19 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
poonch news, crime news
विज्ञापन
पुुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के सोमवार को सुबह से जारी बारिश के बीच देर शाम को एक नाबालिग लड़की नाले में बह गई। घटना का पता लगने के बाद ग्रामीण, पुलिस और एसडीआरएफ ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील के गांव मड़ा निवासी मुशताक अहमद की सात वर्षीय पुत्री आसिया कोसर परिवार के साथ डोक उमराबन में थी। डोक के पास नाला उमराबन को पार करते हुए पांव फिसलने से बह गई। इसके बाद परिजनों एवं डोक में मौजूद अन्य लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। मगर नाले का बहाव काफी अधिक होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट के बफलियाज में तैनात पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने भी लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed