सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   poonch news, dead body found news

Poonch News: नाले में बह गई बच्ची का शव पुलत्स्य नदी से बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Wed, 20 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
poonch news, dead body found news
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में सोमवार दोपहर बाद नाले में बह गई सात वर्षीय बच्ची आसिया कोसर का शव मंगलवार सुबह घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर गांव शींदरा के पास पुलत्स्य नदी से बरामद कर लिया। इसके बाद शव का उपजिला अस्प्ताल सुरनकोट में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील के गांव मड़ा निवासी मुशताक अहमद की सात वर्षीय पुत्री आसिया कोसर परिवार के साथ डोक उमराबन में थी। यहां डोक के पास स्थित नाला उमराबन को पार करते हुए पांव फिसलने से वह नाले में बह गई थी। इसके परिजनों, एसडीआरएफ और पुलिस ने देर रात तक बच्ची की तलाश की। इस बीच सुबह करीब आठ बजे कुछ लोगों ने गांव शींदरा के पास सुरन नदी से बच्ची का शव दिखने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से निकाला। इस बीच बच्ची के परिजनों के पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम एवं कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed