{"_id":"68bdf8532f4390506a0a60c5","slug":"poonch-news-landslide-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104651-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मेंढर के कालाबन में भूस्खलन से जमीन धंसी, 15 मकानों, एक मस्जिद और कब्रिस्तान में आईं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मेंढर के कालाबन में भूस्खलन से जमीन धंसी, 15 मकानों, एक मस्जिद और कब्रिस्तान में आईं दरारें
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
पुंछ जिले के उपजिला मेंढर के कालाबन के मोहल्ला खेतां में भूस्खलन एंव जमीन धंसने से मकानों में
विज्ञापन
कई लोगों ने घर किए खाली
पुंछ। मेंढर के कालाबन क्षेत्र में रविवार को भूस्खलन से जमीन धंसने का मामला सामने आया है। जमीन धंसने के कारण गांव के 15 घरों, एक मस्जिद और कब्रिस्तान में दरारें आने से क्षेत्र में भय का माहौल है। इस कारण कई लोगों ने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों में पनाह ले ली।
गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन से तत्काल उपाय करने एवं जिन लोगों के मकानों में दरारें आई हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी निवास देने और किसी सुरक्षित स्थान पर घर बनाने में सहायता करने की मांग की है। जिला मेंढर के गांव कालाबान के मोहल्ला खेतां में एक स्थान पर भूस्खलन की घटना सामने आई। इसके बाद उसके ऊपरी क्षेत्र में स्थित मकानों, मसजिद और कब्रिस्तान में दरारें पड़नें लगी। डर के कारण अधिकतर लोगों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं। संवाद
Trending Videos