{"_id":"692a07b5fb4043d58b0bb4e9","slug":"poonch-news-sports-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105086-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ स्टालियन ने शंख कलंदर को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ स्टालियन ने शंख कलंदर को दो विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
पुंछ सुपरलीगकप दो की विजेता टीममे पुरूकरित करते मुख्य आतिथी एंव अन्य आतिथी
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले एक महीने से जारी पुंछ सुपर लीग कप 2 शुक्रवार देर शाम को संपन्न हो गई। इसके फाइनल शंख कलंदर को कड़े मुकाबले में दो विकेट से हराकर पुंछ स्टालियन खिताब कब्जा लिया। फाइनल मैच में शंख कलंदर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 150 रन का स्कोर बनाया। सकंदर खान ने 24 गेंदों पर सर्वाधिक 43 रन और कपिल मन्हास ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए। पुंछ स्टालियन के लिए आरिफ ऋषि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर तीन विकेट लिए। 150 रन का पीछा करते हुए पुंछ स्टालियन ने 19.5 ओवर में 151 बनाकर मैच जीत लिया। बिलाल अहमद ने 49 गेंदों पर सर्वाधिक 74 रन विजयी पारी खेली जबकि शोएब अख्तर ने 12 गेंदों पर तेजी से 26 रन बनाए। शंख कलंदर के लिए वहीद सिकंदर और जुनैद ने 2-2 विकेट लिए।आज के फाइनल मैच की अध्यक्षता परवेज मलिक और सहयद इमरान शाह ने की जबकि डीएसपी हैडक्वार्टर नीरज शर्मा और जिला विकास उपायुक्त पुंछ अशोक शर्मा इसके मुख्य आतिथी रहे और विजेता एंव उप विजेता खिलाडियों को पुरस्कर प्रदान किए। इसमें विजेता टीम को 1,20,000 नकद और एक ट्रॉफी,उप विजेता टीम 70,000 और एक ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके आतिरिक्त बेस्ट बालर,बैस्ट बल्लेबाज, बैस्टे फिल्डर और बैस्ट कैच के लिए भी खिलाड़ियों को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त ताहिर मुस्तफा मलिक,मोहम्मद सईद ए सी आर,खालिद अमीन सुपरिटेंडेंट जेल पुंछ, जसबीर सिंह, प्रिंसिपल पुंछ, लेफ्टिनेंट कर्नल बिंध्याचल प्रताप सिंह, अजहर अमीन डी एस पी ऑपरेशंस पुंछ सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पुंछ सुपरलीग कप दो में रहा बिलाल अहमद का जलवा, कई पुस्कार कब्जाए
पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार देर शाम को सम्मपन हुई पुंछ सुपरलीग कप दो में पुंछ स्टालियन के बल्लेबाज राजोरी जिला निवासी बिलाल अहमद का जलवा रहा। बिलाल ने न सिर्फ फाइनल मैच में मैन आफ दा मैच कब्जाया। बल्कि उसने पूरे टूर्नामेंट में आयोजकों द्धारा रखे गए कई पुरूस्कार कब्जाए। जिनमें बेस्ट बैट्समैन आफ दा टूर्नामेंट और मैन ऑफ़ द सीरीज़ का खिताब भी शामिल है। जिसके लिए बिलाल को ट्राफीयों के साथ ही नकद पुरूस्कार भी प्राप्त हुए हैं।
Trending Videos