सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Wild cannabis growing around the fort was destroyed.

Poonch News: किले के आसपास उगी जंगली भांग को किया नष्ट

विज्ञापन
Wild cannabis growing around the fort was destroyed.
विज्ञापन
पुंछ। राजस्व विभाग ने अन्य विभागों के साथ मिलकर ऐतिहासिक किले के आसपास उगी जंगली भांग को नष्ट किया। जिले में चलाए जा रहे सौ दिवसीय नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत वीरवार को पुंछ में राजस्व विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया। इसमें बागवानी विभाग, नगरपालिका, फ्लोरीकल्चर आदि विभागों ने सहयोग किया। युवाओं को नशों से बचाने के उद्देश्य से नगर स्थित ऐतिहासिक किले और आसपास क्षेत्रों में उगी जंगली भांग की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसीलदार पुंछ हवेली अज़हर मजीद की अगुवाई में उगी भांग के पौधों को नष्ट किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार का अभियान चलाया गया है ताकि लोग इसका इस्तेमाल न कर सकें। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed