Jammu Kashmir: राजोरी में ‘PIA’ लिखा हुआ संदिग्ध गुब्बारा बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच शुरू
राजोरी जिले के सरहोती गांव में पुलिस ने उर्दू में ‘पीआईए’ लिखा लाल-सफेद हवाई जहाज आकार का गुब्बारा बरामद किया।
विस्तार
राजोरी जिले के सरहोती गांव में मंगलवार को पुलिस ने हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा बरामद किया। स्थानीय लोगों ने यह गुब्बारा देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाल और सफेद रंग का यह गुब्बारा पर उर्दू में 'पीआईए' लिखा हुआ था। पुलिस पोस्ट टेर्यात की टीम मौके पर पहुंची, गुब्बारे को सुरक्षित किया और उसे जब्त कर लिया।
यह घटना 23 फरवरी की उस घटना के बाद हुई है, जब अखनूर सेक्टर के गुनारा गांव से दो गुब्बारे बरामद किए गए थे। उन गुब्बारों में पाकिस्तानी पांच हजार का नोट और अमेरिकी डॉलर जुड़ा हुआ पाया गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और गुब्बारे के स्रोत और उद्देश्य का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Jammu and Kashmir | An aircraft-shaped balloon with 'PIA' written on it was found in the area under Police Post Teryath, Rajouri district. The police team took the object into possession. No electrical or electronic components were found affixed: Rajouri Police
(Source: Rajouri… pic.twitter.com/SEYKxywDo2— ANI (@ANI) March 3, 2026