फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Army opens fire after observing suspicious movement along LoC in Rajouri

Jammu Kashmir: राजोरी में एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि के बाद सेना की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 18 Jul 2026 10:51 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 18 Jul 2026 10:51 AM IST
सार

राजोरी जिले में एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय सेना ने फायरिंग की, जिसके जवाब में सीमा पार से भी गोलीबारी हुई।

विज्ञापन
Army opens fire after observing suspicious movement along LoC in Rajouri
सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय सेना ने फायरिंग की। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजोरी के तरकुंडी अग्रिम क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन

बताया गया कि सीमा पर तैनात जवानों ने संदिग्ध आतंकियों की गतिविधि देखी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। इसके जवाब में नियंत्रण रेखा के पार से भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शनिवार सुबह सेना ने संभावित घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।  फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और किसी भी संभावित घुसपैठ की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed