फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Police in Rajouri attached a drug smuggler's property

Rajouri News: राजोरी में पुलिस ने कुर्क की ड्रग तस्कर की 27 लाख रुपये की संपत्ति

विज्ञापन
Police in Rajouri attached a drug smuggler's property
नशीले पदार्थों की तस्करी से जुटाई थी अवैध संपत्ति, एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर की करीब 27 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत कुर्क (अटैच) कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह संपत्ति नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से बनाई गई थी।
पुलिस थाना राजोेरी ने इस कार्रवाई में वसीम अकरम पुत्र परवेज अख्तर निवासी फतेहपुर डन्ना, तहसील एवं जिला राजोेरी की संपत्ति को कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति में फतेहपुर डन्ना स्थित एक मंजिला आवासीय मकान शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी जिला राजोेरी के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम के कई मामलों में संलिप्त रहा है। विस्तृत जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था और इसी अवैध कारोबार से अर्जित धन से उक्त संपत्ति बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पूरी होने और सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करने के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया कानून के अनुरूप और निर्धारित नियमों के तहत संपन्न की गई।
जिला पुलिस राजोेरी ने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने और उनके अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस का उद्देश्य न केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना है, बल्कि अवैध कमाई से अर्जित उनकी संपत्तियों को भी जब्त कर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करना है।
----
राजोेरी में 5.22 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री के साथ एक गिरफ्तार
पुुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.22 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार पुलिस पोस्ट सिटी की टीम नियमित गश्त के दौरान तारिक ब्रिज क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलाल अहमद पुत्र मोहम्मद परवेज, निवासी वार्ड नंबर तीन, धनौर गोरसियां, तहसील एवं जिला राजोेरी के रूप में हुई है।

आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.22 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई, जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना राजोरी में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरामद नशीले पदार्थ कहां से लेकर आया इसके स्रोत और इससे जुड़े अन्य नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed