फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   A 76-year-old man has been arrested on charges of molesting a 5-year-old girl in Darhal.

Rajouri News: दरहाल में 5 साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में 76 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

विज्ञापन
A 76-year-old man has been arrested on charges of molesting a 5-year-old girl in Darhal.
आरोपी ने टॉफी का लालच देकर की हैवानियत
विज्ञापन

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे
संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। जिले के दरहाल थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 76 साल के एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मकबूल हुसैन के रूप में हुई है, जो दरहाल के ही एक गांव का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने दरहाल थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा है कि उसकी 5 वर्षीय मासूम बेटी घर पर अकेली थी, तभी अचानक आरोपी मकबूल हुसैन वहां आ धमका। उसने बच्ची को अकेली पाकर पहले उसे टॉफी का लालच दिया और फिर उसे अकेले में लेजाकर गोद में लेकर अश्लील हरकतें करने लगा। वारदात के बाद आरोपी मासूम को उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

दरहाल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अबरार खान ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी मकबूल हुसैन को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल जांच के बाद बच्ची परिजनों को सौंपी
थाना प्रभारी ने आगे बताया कि पुलिस ने पीड़ित मासूम बच्ची का मेडिकल टेस्ट और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करवा ली हैं। इसके बाद बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से स्थानीय इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed