{"_id":"69a7cf68bb02cf2e3f0f93d7","slug":"army-opens-fire-at-suspected-terrorists-at-loc-rajouri-jammu-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में LoC पार करने की कोशिश नाकाम: सेना ने संदिग्ध आतंकियों पर की फायरिंग, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में LoC पार करने की कोशिश नाकाम: सेना ने संदिग्ध आतंकियों पर की फायरिंग, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार
राजोरी में एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकियों पर भारतीय सेना ने गोलीबारी की और घुसपैठ को नाकाम किया। इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और व्यापक तलाशी अभियान जारी है।
सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय सेना ने बुधवार सुबह राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों पर गोलीबारी की। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों को सुबह लगभग 4:15 बजे तुर्कडी फॉरवर्ड क्षेत्र से इस ओर घुसने की कोशिश करते देखा गया।
Trending Videos
सेना की चौकसी में तैनात जवानों ने घुसपैठ को रोकने के लिए फायरिंग की। घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और व्यापक तलाशी अभियान जारी है।
पिछले महीने 19-20 फरवरी को भी सुंदरबनी सेक्टर में सेना ने एक घुसपैठ प्रयास को नाकाम किया था, जिसमें कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए थे।