{"_id":"6a84c024cb9a7dacbf0a220e","slug":"eeco-falls-into-100-meter-deep-gorge-in-khawas-six-injured-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107963-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: खवास में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: खवास में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको, छह घायल
विज्ञापन
Photo Title
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुंधा-मोहरा के पास तीखे मोड़ पर चालक के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। राजोेरी जिले के खवास क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जब खवास से गुंधा की ओर जा रही एक ईको वाहन गुंधा मोहरा के पास एक तीखे मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस की मदद से सभी घायलों को खवास के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए सीएचसी कालाकोट रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं चिकित्सा सहायता में जुटी रहीं।
विज्ञापन
बीएमओ कालाकोट डॉ इकबाल मलिक ने बताया कि घायलों की पहचान सईद मोहम्मद, पुत्र तालाब हुसैन, मुन्नी देवी, पत्नी चैन सिंह, शफायत, पुत्र मीर हुसैन, चैन सिंह, पुत्र अमीचंद, मोहम्मद शफी पुत्र अब्दुल अजीज, सभी निवासी गुंधा और मोहम्मद बशीर, पुत्र सलाह मोहम्मद, निवासी उधन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया है। तीन लोगों की हालत ज्यादा खराब है। उधर, हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

Photo Title- फोटो : Archive