{"_id":"6a569efed4c267b43b0e4718","slug":"jammu-and-kashmir-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107694-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी के थन्नामंडी में सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी के थन्नामंडी में सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में सोमवार देर रात सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध आतंकियों की हलचल कैद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। मंगलवार को 61 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी, सीआरपीएफ और सीआरटी राजोरी की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके को घेरकर एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
सुरक्षाबलों ने थन्नामंडी के भंगाई, हसप्लोट, कार्योट, कोपरा टॉप समेत आसपास के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया है। संदिग्धों का पता लगाने के लिए आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है और खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी था। संवाद