{"_id":"6a569e66d08e7895e30e99b3","slug":"jammu-and-kashmir-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107696-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में अपनी पार्टी ने नेकां सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में अपनी पार्टी ने नेकां सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। अपनी पार्टी ने मंगलवार को डाक बंगला स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम हसन मीर, जम्मू प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सैयद मंजूर बुखारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों और सुशासन पर ध्यान देने के बजाय लोगों को भावनात्मक नारों और झूठे वादों के जरिए गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में आज भी लोगों को पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
अल्ताफ बुखारी ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की, कहा कि जम्मू-कश्मीर की पहचान उसकी विविधता और भाईचारे से है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राजनीतिक दल चुनावों के दौरान लोगों को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास करते हैं। दावा किया कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के बाद अपनी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर के लोगों के भूमि और सरकारी नौकरियों पर विशेष अधिकार बनाए रखने की दिशा में प्रयास किए।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम हसन मीर ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने वर्षों तक जनभावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाया। जम्मू प्रांत के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जनसंपर्क गतिविधियों को तेज करने और लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष सैयद मंजूर बुखारी, अरुण शर्मा, सलीम चौधरी, बद्रीनाथ शर्मा, बोधराज भगत, विक्की सूदन, शबीर चौधरी, इरफान अंजुम, रियाज अहमद आदि वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।