{"_id":"6a36fa0e1704c76f8101229e","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-268-1-akb1001-101916-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: नियमितीकरण और लंबित वेतन भुगतान की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: नियमितीकरण और लंबित वेतन भुगतान की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
एक्सईएन पीएचई अखनूर के कार्यालय में मौजूद वाटर वर्क्स जल शक्ति (पीएचई) एम्प्लाइज एसोसिएशन, डिवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीएचई कर्मचारी संघ ने एक्सईएन को सौंपा मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। वाटर वर्क्स जल शक्ति (पीएचई) इंप्लाइज एसो. डिवीजन अखनूर की बैठक शनिवार को पीएचई कॉम्प्लेक्स अखनूर में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरबल शर्मा ने की जबकि प्रांतीय अध्यक्ष बलवंत राज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान कर्मचारियों ने लंबित मांगों और कार्यस्थलों पर आ रही कठिनाइयों को एसोसिएशन के समक्ष रखा। इसके बाद एसोसिएशन ने अपनी मांगों का एक विस्तृत ज्ञापन कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन), जल शक्ति (पीएचई) डिवीजन अखनूर को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में डीआरडब्ल्यू, आईटीआई वर्कर्स, भूमि दाताओं एवं सीपी वर्कर्स के नियमितीकरण, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लंबित वेतन के शीघ्र भुगतान, वरिष्ठता के आधार पर डीपीसी आयोजित करने, पीएचई स्टेशनों के नवीनीकरण और कर्मचारियों को टॉर्च, बल्ब, फ्लड लाइट, पंखे, औजार और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
विज्ञापन
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान से विभागीय कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। बैठक में महासचिव राम कृष्ण, उपाध्यक्ष रोमेश चंद्र, सुखदेव सिंह, मदन शर्मा, संजय कुमार, तारा चंद, अशोक भगत, कुलदीप राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।