{"_id":"698a440249b175240c07a5f1","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106528-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: विधायक ने पंचायत ठंडीकस्सी और लाडोट में सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: विधायक ने पंचायत ठंडीकस्सी और लाडोट में सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। विधायक इफ्तिकार अहमद ने पंचायत ठंडीकस्सी और पंचायत लाडोट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो महत्वपूर्ण सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की शुरुआत की। यह ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने और स्थानीय निवासियों को रोजाना होने वाली मुश्किलों को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
शुरू की गई परियोजनाओं में 4 किलोमीटर मनहोर गाला पीडब्लयूडी रोड से पाथी होते हुए माकू तक (लिंक रोड) की लागत 881.26 लाख रुपये है और दूसरी सड़क पंचायत घर ठंडीकस्सी से चप्पर धारा तक (लिंक रोड) की लंबाई 4 किलोमीटर और मंजूर लागत 931.74 लाख रुपये है।
पंचायतों के लोगों को बधाई देते हुए विधायक ने इन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए मियां अल्ताफ साहब सांसद के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं को स्वीकृत विशिष्टताओं और मानकों के अनुसार समय पर पूरा किया जाए।
Trending Videos