सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: रेहतल चौधरीनार की महिलाओं ने पैकेजिंग में खुद को बनाया आत्मनिर्भर

विज्ञापन
jammu kashmir news
स्वयं सहायता समूह की सदस्य पैक्ड उत्पादों के साथ। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। पंचायत रेहतल चौधरीनार ग्रामीण सशक्तीकरण के एक मॉडल के रूप में उभर रहा है। गांव की महिलाओं ने पैकेजिंग के काम में खुद को आत्मनिर्भर बनाया। शुरू में समूह ने मिर्ची और हल्दी जैसी बुनियादी वस्तुओं की पैकेजिंग का काम शुरू किया। समय के साथ अब चीनी की भी पैकेजिंग की जा रही है। आने वाले समय में तेल और सूखे मेवों की पैकेजिंग की भी योजना है।
Trending Videos

इन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूटस (आरएसईटीआई) की तरफ से दिया गया। बैंकों से ऋण दिलाने में मदद की। अब ये महिलाएं उत्पादों की पैकेजिंग कर अपने घर का गुजारा कर रही हैं। महिलाएं 2 से 3 हजार रुपये महीना कमा रही हैं। इस समय गांव में 30 महिलाएं पैकेजिंग का काम रही हैं। ये काम दो से तीन घंटे का होता है। एक सदस्य केवल 30 मिनट के भीतर 50 किलोग्राम चीनी पैकेज करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो से तीन हजार रुपये महीना कमा रहीं
सेल्फ हेल्प ग्रुप में शामिल नाजिया अख्तर ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूटस (आरएसईटीआई) की तरफ से दिया गया। अन्य महिला तजीम अख्तर ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान करने में जेएंडके बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, ग्रामीण बैंक, देहाती बैंक, कैनरा बैंक ने सक्रिय भूमिका निभाई। कमरुनीसा ने बताया कि उनके पास पैकिंग के लिए चीनी कोआपरेटिव सोसाइटी से आती है। चीनी को पैक कर मार्किट मे भेजते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे मसाले, अखरोट, काजू आदि की पैकिंग का काम भी किया जाएगा। जरूरतमंद महिलाए केवल 2 से 3 घंटे तक ही काम करती हैं और महीने मे 2000 से 3000 रुपए तक कमा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed