सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: बस कंडक्टर के अपहरण से भड़के लोगों ने आठ घंटे जाम रखी रोड

विज्ञापन
jammu kashmir news
मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। निजी बस कंडक्टर के अपहरण की खबर के बाद कालाकोट क्षेत्र में तनाव फैल गया। परिजनों के अनुसार आफताब खान बस में कंडक्टर है। शुक्रवार को जम्मू की ओर जाते समय कार सवार 4 नकाबपोश लोगों ने बस को रोका और जरबन उसे साथ ले गए। घटना के विरोध में परिवार और ग्रामीणों ने कालाकोट-सियोट रोड को शनिवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के गहन जांच के आश्वासन पर धरना उठाया।
Trending Videos

बस कंडक्टर की मां ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनके बेटे ने किसी तरह से फोन पर सम्पर्क कर उन्हें बताया कि कुछ नकाबपोश लोग उसे मारपीट कर कहीं ले जा रहे हैं। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया और अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ है। इस हादसे से परिवार के सदस्यों और सहयोगियों में गंभीर चिंता पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यस्त कालाकोट-सियोट रोड को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जाम किए रखा। विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों के फंसने से यातायात में बड़ी बाधा उत्पन्न हुई। प्रदर्शनकारियों ने लापता कंडक्टर की सुरक्षित वापसी और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।
वहीं मौके पर पहुंचे धर्मसाल पुलिस थाने के एसएचओ विक्रम सिंह और तहसीलदार कालाकोट मानिक सिंह राठौर ने मौक़े पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। उन्हें आश्वासन दिया कि मामला अखनूर पुलिस थाने का है और वहां मामला दर्ज कर एक गहन जांच शुरू कर दी गई है। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed