{"_id":"6a08d8ab78bd8c60730c8757","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107273-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: नहाने गए तीन युवक डूबे, दो को बचाया, एक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: नहाने गए तीन युवक डूबे, दो को बचाया, एक की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 17 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
दरहाल के खोड़ नाड़ वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा: नहाने गए तीन युवक डूबे, दो ज़िंदा बरामद फोटो स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जिले के दरहाल क्षेत्र के खोड़ नाड़ के वाटरफॉल में शनिवार को नहाने गए तीन युवक डूब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्त के बाद दो युवकों को पानी से बाहर निकाला गया जबकि एक युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार दरहाल में थन्नामंग क्षेत्र के खोड़ नाड़ वाटरफॉल में तीन युवक नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान तीन युवक तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय निवासी, पुलिस और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार जिन युवकों को बचाया गया है उनमें मोहम्मद इस्माइल पुत्र मोहम्मद खालिक और मोहम्मद यासिर पुत्र अब्दुल रहमान दोनों निवासी थन्नामंग दरहाल शामिल हैं। दोनों को दरहाल के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
तीसरे युवक की पहचान मोहम्मद मारूफ पुत्र नजीर हुसैन (25) के रूप में हुई है। युवक की तलाश अभी जारी है। प्रशासन ने गोताखोरों और स्थानीय बचाव दल की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पर्यटन स्थलों और वाटरफॉल क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।