{"_id":"6a0cc78c10e87def7802c8cb","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107296-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिला, तीन स्वास्थ्य कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिला, तीन स्वास्थ्य कर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजोरी। जिले के मंजाकोट चिकित्सा ब्लॉक के अंतर्गत मेहरी गुजरा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र के कार्य समय के दौरान बंद पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। तीन स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजोरी डॉ. मनोहर लाल राणा द्वारा जारी किया गया।
आदेश के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजोरी ने ब्लॉक मेडिकल अफसर मंजाकोट के साथ मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे उक्त स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त मेहरी गुजरा केंद्र आधिकारिक कार्य समय में बंद और गैर-कार्यशील था।
आदेश में कहा गया कि स्वास्थ्य केंद्र का कार्य समय में बंद रहना आम जनता को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है और यह वहां तैनात कर्मचारियों की घोर लापरवाही तथा कर्तव्य में कोताही को दर्शाता है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि किसी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान का बिना अनुमति कार्य समय में बंद रहना गंभीर अनुशासनहीनता और सरकारी जिम्मेदारियों के निर्वहन में विफलता माना जाएगा। इसे किसी भी स्थिति में हल्के में नहीं लिया जा सकता।
निलंबित किए गए कर्मचारियों में प्रणव प्रशांत मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर, सी नाजिया एनएचएम फीमेल मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर और नाजिया बेगम फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर शामिल हैं।
आदेश के अनुसार जांच पूरी होने तक ये सभी कर्मचारी सीएमओ कार्यालय राजोरी मे अटैच रहेंगे तथा बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
इसके साथ ही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मंजाकोट को निर्देश दिए गए हैं कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेहरी गुजरा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू और निर्बाध बनाए रखने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।