{"_id":"6a0cc83121f7051e490dc1d8","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107297-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: कबड्डी प्रतियोगिता में जोन राजोरी ने जोन पीरी को 40-15 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: कबड्डी प्रतियोगिता में जोन राजोरी ने जोन पीरी को 40-15 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Wed, 20 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजोरी। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से अंडर-14 और अंडर-17 लड़के एवं लड़कियों के इंटर जोनल जिला स्तरीय टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता में जोन राजोरी ने जोन पीरी को 40-15 से हराकर दमदार प्रदर्शन किया। सनम कौसर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसमें कोमल देवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सम्मान से नवाजा गया।
खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-14 बालिका खो-खो प्रतियोगिता में जोन राजोरी ने जोन कोटरांका को 10 अंकों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अफसाना कौसर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि मेहर-उल-निसा को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में जोन थन्नामंडी ने जोन राजोरी को 2-1 से हराकर करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। अबरू अदरीस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन
अंडर-14 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में जोन नौशहरा ने जोन राजोरी को 6-2 से पराजित किया। वहीं अंडर-17 बालिका हैंडबाल मुकाबले में भी जोन नौशहरा ने जोन राजोरी को 7-3 से हराकर जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू-कश्मीर की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन तथा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राजोरी वाली मोहम्मद की निगरानी में आयोजित किया जा रहा है।
यह आयोजन जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है तथा अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत बना रहा है।