सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu Kashmir news

Rajouri News: राजोरी में धूमधाम से मनाई बकरीद

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Thu, 28 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
राजोरी मे धूम धाम से मनाया गया बकरईद का पावन पर्व फोटो स्रोत संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। राजोरी शहर समेत बुधवार को जिले भर में बकरीद धूमधाम और अकीदत से मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। ईदगाह में नमाज अदा करने हजारों हाथ दुआ के लिए उठे। हजारों मुस्लिमोें ने देशभर में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।
बता दें कि इस्लाम में मान्यता है कि बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करते हैं। इस अवसर पर जिले की मस्जिदोें और ईदगाहों में नमाज अदा करके मुसलमानों ने अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। राजोरी के ईद गाह मैदान में पहुंचकर डीएम अभिषेक शर्मा, डीआईजी पुलिस राजोरी पुंछ रेंज संदीप वजीर, एसएसपी गौरव सीवरकर, विधायक इफि्तखार अहमद ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। डीएम ने कहा कि पर्व खुशियों का होता है। आपस में मिल जुलकर मनाना चाहिए। राजोरी शहर और जिलेभर में बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed