सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu Kashmir news

Rajouri News: पात्र लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Thu, 04 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
राजोेरी में 18 केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की उपायुक्त ने की समीक्षाफोटो स्रोत सूचना विभा
विज्ञापन
राजोेरी में 18 केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की डीसी ने की समीक्षा


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा के लिए उपमंडलवार बैठक का आयोजन किया गया। डीसी अभिषेक शर्मा ने पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर आ रही बाधाओं की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ये महत्वाकांक्षी योजनाएं सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डीसी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्र नागरिकों के अधिक से अधिक पंजीकरण पर भी विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित विभागों को छूटे हुए लाभार्थियों को जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपमंडलवार लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित निगरानी रखने तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने सभी योजनाओं के अपेक्षित परिणाम हासिल करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, निरंतर निगरानी और अधिकारियों की सक्रिय फील्ड भागीदारी को आवश्यक बताया।
विज्ञापन
Trending Videos

इन योजनाओं की हुई समीक्षा

इसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), पीएम विश्वकर्मा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी) और वीबी-जी राम-जी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed