सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu Kashmir news

Rajouri News: ढांगरी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sat, 06 Jun 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
राजोरी के ढांगरी मे महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फोटो स्रोत कांग्रेस - फोटो : ​शिल्पी गौतम।
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर साधा निशाना




संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ढांगरी क्षेत्र में महंगाई और पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रसोई गैस (एलपीजी), पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई पर नियंत्रण पाने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। इस कारण गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय महंगाई का बोझ लगातार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किए गए वादों के विपरीत आज आम आदमी को दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती कीमतों ने गृहिणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में तत्काल कमी की जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाते हुए चेतावनी दी है कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी आने वाले दिनों में जनहित में अपने आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

राजोरी के ढांगरी मे महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फोटो स्रोत कांग्रेस

राजोरी के ढांगरी मे महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फोटो स्रोत कांग्रेस- फोटो : शिल्पी गौतम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed