{"_id":"698a444892299aab7c0a38f9","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-273-1-now1001-101629-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: डंपर और टेंपो की टक्कर में पांच घायल, प्राथमिक उपचार के बाद तीन जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: डंपर और टेंपो की टक्कर में पांच घायल, प्राथमिक उपचार के बाद तीन जम्मू रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
श्रोत संवाद फोटो :- नौशेरा सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन फोटो :- नौशेरा सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन
जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डलया में सोमवार दोपहर को हुआ हादसा
नौशेरा। नौशेरा से पांच किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डलया में सोमवार दोपहर को सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल नौशेरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक राजोरी से नौशेरा आ रहे डंपर की जम्मू से राजोरी जा रहे टेंपो के साथ टक्कर हो गई। डंपर चालक टेंपो को बचाते खुद का वाहन सड़क से लुढ़क कर बाहर जा गिरा। घायलों की पहचान डंपर चालक निर्भय सिंह पुत्र दीप सिंह, गुरमैल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह दोनों निवासी किला दराल उपजिला नौशेरा, सज्जाद अहमद पुत्र तालिब हुसैन निवासी चंदया चौकी, नाजिया कौसर पुत्री शाहबाज अहमद व साबिया बेगम पत्नी अब्दुल क्युम निवासी धनोर तहसील व जिला राजोरी के रूप में हुई है। उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद निर्भय सिंह, गुरमैल सिंह व सज्जाद अहमद को मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos