{"_id":"698b9720dd601c84100607e8","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-273-1-now1001-101632-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन सबसे बड़ा धर्म : अक्षरानंद गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन सबसे बड़ा धर्म : अक्षरानंद गिरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो :- नौशेरा में बाबा लाल दयाल जी के मंदिर में श्री श्री 1008 महाबलेश्वर अक्षर नंद गिरी जी मह
विज्ञापन
बावा लाल दयाल महाराज मंदिर का 21वां स्थापना दिवस मनाया
महामंडलेश्वर अक्षरानंद महाराज के प्रवचनों को सुनकर संगत हुई निहाल
नौशेरा। बरेरी में मंगलवार को बावा लाल दयाल महाराज मंदिर का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में पहुंचे श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर अक्षरानंद गिरी जी महाराज के प्रवचनों को सुनकर संगत भावविभोर हो गई।
महाराज ने कहा कि सनातन सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर महंत आचार्य सूरज प्रकाश ने संगत को अपनी वाणी से गदगद किया। इस मौके पर जिला आयुक्त राजोरी अभिषेक शर्मा ने कहा कि मुझे इस अवसर पर बुलाने के लिए मैं हार्दिक धन्यवाद प्रकट करता हूं। संगत में बैठकर महाराज के प्रवचन सुनने का मौका मिला। इस मौके पर एडीसी प्रीतम लाल थापा, तहसीलदार नौशेरा रामपाल शर्मा, पूर्व उपप्रधान नगर पालिका नौशेरा, विशाल गुप्ता, बजरंग दल के प्रांत से योजक तरुण वर्मा, प्रांत मठ मंदिर एवं अचरक संपर्क प्रमुख अमित और सुमित सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
Trending Videos