{"_id":"6a3ee1a7617e77836a0af52b","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-398-1-pmd1001-710-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: पुरमंडल-कालूचक मार्ग पर पुल निर्माण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: पुरमंडल-कालूचक मार्ग पर पुल निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
44 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे छोटे-बड़े पुल, बरसात में मिलेगी राहत, श्रद्धालुओं, छात्रों और कर्मचारियों को होगा सीधा लाभ
क्षेत्रवासियों ने विधायक चंद्र प्रकाश गंगा का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल से कालूचक सड़क मार्ग पर दशकों से लंबित पुल निर्माण की मांग पूरी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से जर्जर स्लैबों और बरसाती नालों पर स्थायी पुलों के निर्माण की मांग कर रहे लोगों ने परियोजना को मंजूरी मिलने पर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, प्रशासन और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरमंडल-कालूचक मार्ग क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां बरसात के दिनों में नालों पर बने पुराने स्लैब लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन जाते थे। कई बार बाढ़ और तेज बहाव के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता था। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
लोगों के अनुसार, लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छोटे-बड़े पुल इस समस्या का स्थायी समाधान साबित होंगे। इन पुलों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी बल्कि ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पुरमंडल-उत्तरबहनी आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बरसात के मौसम में पुलों के निर्माण से सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वर्षों से लोग बाढ़ और जलभराव के दौरान जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर थे। अब स्थायी पुल बनने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और लोगों को सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, तहसील कार्यालय जाने वाले लोग, व्यापारी तथा बाड़ी ब्राह्मणा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारी करते हैं। पुल निर्माण परियोजना पूरी होने के बाद इन सभी वर्गों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा कर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने जनता का विश्वास मजबूत किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं पूर्व डीडीसी सदस्य अवतार सिंह, पूर्व बीडीसी अरशद बेगम, पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा, अनिल शर्मा, सपना सपोलिया, नरेंद्र सिंह, गिरधारी लाल, गोविंद राम शर्मा, हेमराज गोपाल शर्मा ने उम्मीद जताई कि स्वीकृत परियोजना का कार्य शीघ्र शुरू कर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता और श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।