पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Operation Sheruwali' enters 37th day as security forces intensify search operations in Rajouri

राजोरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' का 37वां दिन: सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर, आतंकियों की तलाश में जंगलों की घेराबंदी

Sun, 28 Jun 2026 12:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 28 Jun 2026 12:10 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में आतंकियों की तलाश के लिए चल रहा 'ऑपरेशन शेरूवाली' रविवार को 37वें दिन में प्रवेश कर गया, जहां सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। अ

विज्ञापन
Operation Sheruwali' enters 37th day as security forces intensify search operations in Rajouri
डोरिमल में खोजी कुत्तों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा 'ऑपरेशन शेरूवाली' रविवार को 37वें दिन में प्रवेश कर गया। सुरक्षा बलों ने मंजाकोट सेक्टर के डोरीमल और गंभीर मुगला के घने जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य इलाके में छिपे आतंकियों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय करना है।

विज्ञापन

इस अभियान में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं। पूरे इलाके में हाई अलर्ट बनाए रखा गया है और आधुनिक तकनीकी उपकरणों की मदद से सघन तलाशी एवं निगरानी की जा रही है।

'ऑपरेशन शेरूवाली' की शुरुआत मई के अंतिम सप्ताह में हुई थी। यह अभियान राजोरी के दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों वाले क्षेत्रों में संभावित घुसपैठियों और आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उनका कहना है कि जब तक पूरा इलाका पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता और अभियान के सभी उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed