पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Operation Sheruwali enters Day 36 in Rajouri, search ops continue in Dorimal forests

राजोरी में 'ऑपरेशन शेरावली' का 36वां दिन: सुरक्षा एजेंसियां लगातार सक्रिय, घने जंगलों में तलाशी अभियान जारी

Sat, 27 Jun 2026 11:33 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 27 Jun 2026 11:33 AM IST
सार

राजोरी के डेरीमाल जंगलों में आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा 'ऑपरेशन शेरावली' 36वें दिन भी जारी है।

विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के गंभीर मुगला क्षेत्र के डोरीमाल जंगलों में आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा 'ऑपरेशन शेरावली' अब 36वें दिन में प्रवेश कर गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से घने जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन

यह अभियान मई के अंतिम सप्ताह में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपे आतंकियों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय करना है। सुरक्षाबल इलाके में ड्रोन और अन्य निगरानी संसाधनों की मदद से लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों के अनुसार पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक इलाके को पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता। सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed