{"_id":"69e37702c4719e43590379e9","slug":"lg-leads-padyatra-in-rajouri-says-63-drug-smugglers-arrested-in-5-days-long-crackdown-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: पांच दिन में 63 तस्कर गिरफ्तार, 45 FIR दर्ज, एलजी सिन्हा ने किया पदयात्रा का नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: पांच दिन में 63 तस्कर गिरफ्तार, 45 FIR दर्ज, एलजी सिन्हा ने किया पदयात्रा का नेतृत्व
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार
राजोरी में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नशा मुक्त अभियान के तहत पदयात्रा कर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया और सख्त कार्रवाई की जानकारी दी। पिछले पांच दिनों में 63 नशा तस्कर गिरफ्तार हुए और 45 एफआईआर दर्ज की गईं।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राजोरी में पैदल यात्रा (पदयात्रा) कर नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में चलाए गए सख्त अभियान में 63 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 45 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
Trending Videos
उपराज्यपाल ने बताया कि 11 अप्रैल से शुरू हुए 100 दिवसीय ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत जम्मू संभाग में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की बरामदगी भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी को संवेदनशील सीमा जिला बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां सीमा पार से नशा तस्करी की चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन सरकार इन्हें पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह समाज के भीतर भी एक गंभीर चुनौती है। नशा समाज की संरचना को कमजोर करता है और इसे खत्म करना बेहद जरूरी है।
उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि जागरूकता अभियान को स्कूलों और युवाओं तक पहुंचाया जा रहा है ताकि नशे की समस्या को जड़ से रोका जा सके। साथ ही उन्होंने पुनर्वास और नशामुक्ति केंद्रों की व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने नशा के विरोध शपथ दिलाई और राजोरी प्रीमियर लीग व राजोरी फुटबॉल क्लब की शुरुआत भी की।
