{"_id":"68a4eb39d5b15dea94007685","slug":"rajauri-news-drain-cleaning-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105269-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में नाला जाम होने पर लोगों में आक्रोश, ईओ की चुप्पी पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में नाला जाम होने पर लोगों में आक्रोश, ईओ की चुप्पी पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोग अपने खर्चे पर नाला साफ करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, लोग अपने खर्चे पर नाला साफ करने को मजबूर
राजोरी। राजोेरी के वार्ड नंबर चार में नाला जाम होने पर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कई महीनों से नाला जाम है। नगर परिषद के अधिकारियों के पास कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ इसलिए अपने खर्चे पर नाला साफ करने को मजबूर हैं।
लोगाें ने कार्यकारी अधिकारी (ईओ) की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया है। भाजपा नेता राधेश शर्मा के अनुसार वार्ड का मुख्य नाला दो साल से पूरी तरह से जाम है। बारिश के दौरान पानी गलियों और घरों में घुसने से दुर्गंध और गंदगी के कारण जीना मुहाल हो जाता है। इसका सीधा असर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
शर्मा ने बताया कि 2024 और 2025 में नगर परिषद को लिखित शिकायत देने के बावजूद नाले की सफाई के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार, निवासियों को पैसे इकट्ठा करके नाले की सफाई के लिए खुद ही मजदूर लगाने पड़े।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सामूहिक रूप से धन जुटाया और नाले की मैन्युअल सफाई, गाद और कचरा हटाने का प्रबंध किया। लोगों में डर है कि यह समाधान केवल अस्थायी है। उनका तर्क है कि जब तक प्रशासन नियमित सफाई और मरम्मत नहीं करता, समस्या बनी रहेगी।
ईओ की चुप्पी और प्रशासन की उदासीनता से निवासियों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विरोध प्रदर्शन कर नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे। लोगों ने इस मामले को गंभीरता से लेने और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने की मांग की है।
Trending Videos