फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Search operation launched for two suspected terrorists in Rajouri Jammu

J&K: CCTV फुटेज के बाद राजोरी में बढ़ी हलचल, दो संदिग्ध आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 14 Jul 2026 01:17 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 14 Jul 2026 01:17 PM IST
सार

राजोरी के थानामंडी इलाके में सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि सामने आने के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
Search operation launched for two suspected terrorists in Rajouri Jammu
सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में दो संदिग्ध आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। थानामंडी क्षेत्र के कुछ गांवों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दो संदिग्ध व्यक्तियों की सड़क पार करते हुए गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने संयुक्त रूप से इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

सुरक्षा बलों की अलग-अलग टीमें भंगाई, हसप्लोट, करयोट, कोपरा टॉप और आसपास के जंगलों से सटे इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्धों का पता लगाने के लिए पूरे क्षेत्र में सघन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed