फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   4 teachers suspended for irregularities in Amarnath yatra duties Srinagar

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में चार शिक्षक सस्पेंड: ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी का आरोप, जांच शुरू

Wed, 08 Jul 2026 04:09 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 08 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन में अनियमितताओं के मामले में गांदरबल प्रशासन ने चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
4 teachers suspended for irregularities in Amarnath yatra duties Srinagar
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के दौरान अनियमितताओं के मामले में चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मनीगाम ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़े मामले में की गई है।

विज्ञापन

जिला प्रशासन गांदरबल के प्रवक्ता के अनुसार अमरनाथजी यात्रा के लिए मनीगाम ट्रांजिट कैंप में तत्काल पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान कुछ अनियमितताओं की जानकारी सामने आई थी। मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गांदरबल ने ट्रांजिट कैंप मनीगाम के नोडल अधिकारी से मिली रिपोर्ट के आधार पर चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित शिक्षकों की पहचान बिलाल अहमद शेख, आबिद मोही-उद-दीन भट, पीर मुदासिर और गौहर राशिद कुल्लू के रूप में हुई है।

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन केवल अधिकृत केंद्रों पर ही उपलब्ध है, जहां जरूरी दस्तावेजों की जांच और निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद ही पंजीकरण किया जाता है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक पंजीकरण केंद्रों के माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन कराएं और दलालों, बिचौलियों या अनधिकृत लोगों के झांसे में न आएं। यह यात्रा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed