फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Iltija Mufti seeks preservation of cave shrine of Amarnath

अमरनाथ यात्रा पर इल्तिजा का बयान: बोलीं- संख्या नहीं, प्रकृति बचाना जरूरी, पर्यावरण संरक्षण का उठाया मुद्दा

Wed, 08 Jul 2026 03:56 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 08 Jul 2026 03:56 PM IST
सार

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने अमरनाथ गुफा के संरक्षण को श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से अधिक प्राथमिकता देने की मांग की है और पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चिंता जताई है।

विज्ञापन
Iltija Mufti seeks preservation of cave shrine of Amarnath
इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : ANI

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने अमरनाथ गुफा के संरक्षण को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पवित्र गुफा की प्राकृतिक स्थिति और पर्यावरण संरक्षण को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने से अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

विज्ञापन

इल्तिजा मुफ्ती ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अमरनाथ यात्रा के शुरुआती पांच दिनों में ही 1.13 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जबकि प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय सीमा का भी उन्होंने जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि पवित्र गुफा की गुणवत्ता और संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण है। इल्तिजा ने अमरनाथ क्षेत्र में बढ़ते निर्माण, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही और पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर सवाल उठाए।

पीडीपी नेता ने दावा किया कि जलवायु परिवर्तन, पेड़ों की कटाई, अवैध खनन, कचरा प्रबंधन की समस्या और जलस्तर में कमी जैसे कारणों से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। पहाड़ों, नदियों और ग्लेशियरों को बचाने के लिए लंबे समय की टिकाऊ पर्यावरण और पर्यटन नीति की जरूरत है।

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड से अपील की कि पवित्र गुफा की भौगोलिक और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाएं। अमरनाथ यात्रा कश्मीरियत की परंपरा से जुड़ी हुई है और श्रद्धालुओं का स्वागत हमेशा होता रहेगा लेकिन इस विरासत को बनाए रखने के लिए संरक्षण पर अधिक ध्यान देना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed