फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Omar Abdullah speaks on the melting of the Baba Barfani ice lingam

बाबा बर्फानी के पिघलने पर बोले CM उमर: यह ऊपर वाले की बनाई चीज, कितने दिन रहना है 'न मैं तय कर सकता हूं, न आप'

Wed, 08 Jul 2026 04:19 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 08 Jul 2026 04:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बाबा बर्फानी के जल्दी पिघलने पर कहा कि हिमलिंग कितने समय तक रहेगा, यह प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे इंसान तय नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Omar Abdullah speaks on the melting of the Baba Barfani ice lingam
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के प्राकृतिक रूप से पिघलने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पवित्र हिमलिंग कितने दिन तक रहेगा, यह इंसान तय नहीं कर सकता, क्योंकि यह प्रकृति और ऊपर वाले की देन है।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर पहले से ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इस सीमा का पालन सुनिश्चित करना श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार श्रद्धालु बिना पंजीकरण के भी दर्शन के लिए पहुंच जाते हैं, ऐसे मामलों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी भी श्राइन बोर्ड को देखनी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या और यात्रा प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं पर बोर्ड को ध्यान देना चाहिए।

बाबा बर्फानी के जल्दी पिघलने को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हिमलिंग का आकार और उसकी मौजूदगी प्राकृतिक प्रक्रिया पर निर्भर करती है। यह ऊपर वाले की बनाई हुई चीज है, कितने दिन रहना है या नहीं रहना है, यह न आप तय कर सकते हैं और न मैं। इस बार छह दिन रहा, इतने दिन ही सही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed