सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   5 arrested with grenades, ammunition in Khonmoh in outskirts of Srinagar.

श्रीनगर में आतंकी साजिश नाकाम: ग्रेनेड और हथियारों के साथ पांच संदिग्ध गिरफ्तार, यूएपीए के तहत मामला दर्ज

अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 28 Apr 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

श्रीनगर के खानमोह इलाके में पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच लोगों को ग्रेनेड, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।

5 arrested with grenades, ammunition in Khonmoh in outskirts of Srinagar.
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार

श्रीनगर शहर के खानमोह इलाके में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस पोस्ट खानमोह (पीपी खानमोह) की टीम द्वारा नर्द संगरी क्षेत्र में की गई जांच के दौरान हुई।

Trending Videos


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार लोगों के पास से दो हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन, गोलियों के कुछ राउंड, आपत्तिजनक पोस्टर और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद सामग्री के आधार पर मामला गंभीर माना जा रहा है। इस संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला पंथाचौक पुलिस स्टेशन में दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए की गई नियमित चेकिंग का हिस्सा थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित कड़ियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed