फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   8 Yatris injured in multiple vehicle collision of Pahalgam bound convoy at Chanderkote.

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रियों के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं, आठ श्रद्धालु घायल

Mon, 13 Jul 2026 10:50 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 13 Jul 2026 10:50 AM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के चंदरकोट लंगर प्वाइंट के पास अमरनाथ यात्रियों के काफिले में शामिल दो बसों और एक कार की टक्कर में 18 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
8 Yatris injured in multiple vehicle collision of Pahalgam bound convoy at Chanderkote.
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के दौरान सोमवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के चंदरकोट लंगर स्थल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कश्मीर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं के काफिले में शामिल दो बसों और एक कार की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में अमरनाथ यात्रियों समेत कुल 18 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 7:20 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि काफिले में चल रही एक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद बस ने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। देखते ही देखते एक और बस और एक कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई।

हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल रामबन के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुदर्शन सिंह कटोच ने बताया कि अस्पताल में कुल 18 घायल लाए गए थे। सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत सामान्य पाए जाने पर छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। हालांकि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे सभी वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से जारी रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed