सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Aditya Jaiswal captivated by the valleys of Gulmarg.

'धरती पर स्वर्ग है कश्मीर': गुलमर्ग की वादियों के मुरीद हुए आदित्य जायसवाल, बोले- लोग जरूर आएं

अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 17 Jun 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने कश्मीर और गुलमर्ग की वादियों की सराहना करते हुए कहा कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वह कश्मीर है। उन्होंने देशभर के लोगों से घाटी आने और यहां की प्राकृतिक सुंदरता व मेहमाननवाजी का अनुभव करने की अपील की।

Aditya Jaiswal captivated by the valleys of Gulmarg.
गुलमार्ग की वादियां।(फाइल फोटो) - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार

कश्मीर की खूबसूरती से अभिभूत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वह कश्मीर है। उन्होंने देशभर के लोगों से अपील की कि वे घाटी में आएं और प्राकृतिक सुंदरता व मेहमाननवाजी का खुद अनुभव करें।

कई पर्यटन स्थलों के दौरे के बाद जायसवाल ने कहा कि कश्मीर के हरे-भरे मैदान, बर्फीली चोटियां और शांत माहौल इसे देश का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं। उन्होंने लोगों की गर्मजोशी और मेहमाननवाजी की तारीफ की। जायसवाल ने कहा कि कश्मीर को लेकर बनी नकारात्मक धारणा उससे बिल्कुल अलग है जो पर्यटक यहां आकर महसूस करते हैं। अगर लोग बिना किसी डर के घाटी घूमने आएं तो पर्यटन और बढ़ेगा।

प्लास्टिक पर सख्त पाबंदी की मांग
पर्यावरण को लेकर चिंता जताते हुए जायसवाल ने सरकार से पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घाटी के प्राचीन पर्यावरण को बचाना टिकाऊ पर्यटन और आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। पर्यटन स्थलों को प्रदूषण से बचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कश्मीर के मशहूर स्थलों की स्वच्छता और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed