Leh- Ladakh: लेह से करगिल तक बदलेगा प्रशासनिक नक्शा, 17 नई तहसीलों के गठन को मंजूरी; 15 से बढ़कर 32 हुई
लद्दाख प्रशासन ने जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने के लिए 17 नई तहसीलों के गठन को मंजूरी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख प्रशासन ने राजस्व प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत क्षेत्र में 17 नई तहसीलों के गठन को मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर शासन व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों तक प्रशासन की पहुंच को आसान बनाना है।
नई तहसीलों के गठन के बाद लद्दाख में तहसीलों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी, जो पहले 15 थी। इस पुनर्गठन के तहत प्रत्येक राजस्व गांव को एक ही तहसील से जोड़ा जाएगा और हर तहसील को एक ही जिले के अंतर्गत रखा जाएगा, जिससे प्रशासनिक और क्षेत्राधिकार संबंधी समस्याएं खत्म होंगी।
नई व्यवस्था के अनुसार लेह जिले में 5, कारगिल में 7, चांगथांग में 4, नुब्रा में 6, जांस्कर में 4, शाम में 5 और द्रास में 1 तहसील होगी।
प्रशासन का कहना है कि लद्दाख में सुशासन को बढ़ावा देने और आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन के अनुरूप बताई गई है।