फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Dislodged boulder crushes man in J&K's Pahalgam Srinagar

Amarnath Yatra 2026: पहलगाम में पहाड़ से गिरी चट्टान, अमरनाथ यात्रा मार्ग पर मजदूर की दर्दनाक मौत

Sun, 12 Jul 2026 12:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम
अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 12 Jul 2026 12:10 PM IST
सार

पहलगाम के चंदनवाड़ी क्षेत्र में पहाड़ से गिरी एक चट्टान टेंट पर गिरने से उसमें सो रहे 27 वर्षीय मजदूर शबीर अहमद शाह की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dislodged boulder crushes man in J&K's Pahalgam Srinagar
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। यह घटना रात में चंदनवाड़ी के ईदगाह इलाके में हुई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान शबीर अहमद शाह के रूप में हुई है, जो अनंतनाग के ऐशमुकाम का रहने वाला था। शबीर चंदनवाड़ी में मजदूरी करता था और रात के समय अपने टेंट में सो रहा था। इसी दौरान पहाड़ से एक बड़ी चट्टान अचानक खिसककर उसके टेंट पर आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed