{"_id":"6a52a3d888d5f87fea0ce721","slug":"srinagar-pdp-held-meeting-baramulla-and-bandipora-srinagar-news-c-10-1-agr1010-958850-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पीडीपी ने बारामुला और बांदीपोरा जिलों के संगठनात्मक मामलों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पीडीपी ने बारामुला और बांदीपोरा जिलों के संगठनात्मक मामलों की समीक्षा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- श्रीनगर में हुई बैठकें, जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूत करने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने शनिवार को बारामुला और बांदीपोरा जिलों की अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें पार्टी मुख्यालय श्रीनगर में कीं। बैठक की अध्यक्षता महासचिव संगठन गुलाम नबी लोन हंजूरा ने की। बैठकों में महासचिव मोहम्मद खुर्शीद आलम, पूर्व मंत्री नईम अख्तर, बसारत बुखारी, महिला विंग अध्यक्ष अंजुम फजली, अतिरिक्त महासचिव मोहम्मद यूसुफ भट्ट और प्रवक्ता सैयद तजामुल इस्लाम ने अपने-अपने जिलों की चर्चा में हिस्सा लिया।
बारामुला की बैठक में जिला अध्यक्ष मोहम्मद रफीक राथर, रफियाबाद के विधानसभा इंचार्ज अल्ताफ मलिक, जिला सचिव जावेद अहमद, इरफान अली, सज्जाद अहमद और महिला समन्वयक आसिफा आरा सहित विधानसभा इंचार्ज, पदाधिकारी और जोनल बॉडी के सदस्य शामिल हुए।वही बांदीपोरा में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष सैयद सज्जाद हुसैन, नॉर्थ कश्मीर यूथ सचिव मुदस्सर अहमद भट्ट, जोनल अध्यक्ष बांदीपोरा नासिर अहमद मीर, जोनल अध्यक्ष सोनवारी मोहम्मद ताहिर कादरी और डॉ. गुलाम मुस्तफा खान सहित जिला कमेटी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
वरिष्ठ नेताओं ने दोनों जिलों के संगठनात्मक ढांचे और कामकाज की समीक्षा की। बैठक में जनसंपर्क बढ़ाने, जिला और जोनल कमेटियों को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और लोगों की समस्याएं सुनने पर विस्तार से चर्चा हुई। नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट, अनुशासित और प्रतिबद्ध होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीडीपी जम्मू कश्मीर के लोगों के सांविधानिक अधिकार, सम्मान, पहचान और लोकतांत्रिक आकांक्षाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के अंत में बारामूला और बांदीपोरा में संगठन को और मजबूत करने, जमीनी स्तर पर पीडीपी की मौजूदगी बढ़ाने और नॉर्थ कश्मीर के हर कोने में जनसंपर्क तेज करने का संकल्प लिया गया।