{"_id":"6a52a2e713ba953fcd0cc62a","slug":"srinagar-kishanganga-river-not-found-minor-boy-srinagar-news-c-10-1-agr1010-958570-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: किशनगंगा नदी में लापता मासूम की तलाश पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: किशनगंगा नदी में लापता मासूम की तलाश पांचवें दिन भी जारी
विज्ञापन
बांदीपोरा में डूबे लड़के की तलाश जारी। स्रोत एसडीआरएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। गुरेज घाटी में किशनगंगा नदी में डूबे 10 वर्षीय बच्चे की तलाश शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल बच्चे के शव की खोज में जुटे हुए हैं।
लापता बच्चे की पहचान बाबर बशीर शेख निवासी शेखपोरा गांव, तुलैल (बांदीपोरा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सप्ताह की शुरुआत में वह अचानक फिसलकर किशनगंगा नदी के तेज बहाव में बह गया था जिसके बाद बड़े स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया।
अधिकारियों के अनुसार एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और स्वयंसेवकों की टीमें शनिवार सुबह से ही नदी के विभिन्न हिस्सों में रस्सियों और अन्य बचाव उपकरणों की मदद से तलाशी अभियान चला रही हैं। हालांकि नदी का तेज बहाव और दुर्गम इलाका अभियान में बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण भी बचाव दल के साथ मिलकर नदी किनारों और आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश में सहयोग कर रहे हैं। लगातार चार दिनों की खोजबीन के बावजूद अब तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका है। अधिकारियों ने कहा कि बच्चे का पता चलने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।