सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   BJP will celebrate its foundation day today at 10,000 booths in the state.

भाजपा का स्थापना दिवस आज: 10 हजार बूथों पर होंगे भव्य कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को घर-घर झंडा लगाने के निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 06 Apr 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा आज प्रदेशभर में अपना स्थापना दिवस मना रही है, जिसमें करीब 10 हजार बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जम्मू मुख्यालय में झंडारोहण के साथ कार्यकर्ताओं को घर-घर झंडा लगाने और आयोजन में भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।

BJP will celebrate its foundation day today at 10,000 booths in the state.
भाजपा ध्वज
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) आज प्रदेशभर में अपना स्थापना दिवस मनाएगी। मुख्य कार्यक्रम सुबह 10 बजे जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के करीब 10 हजार बूथों पर भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे।  पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाने और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कहा है।

Trending Videos


इसके अलावा बूथ स्तर तक आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के श्रीनगर कार्यालय में भी सुबह 11:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव मोहम्मद अनवर खान उपस्थित रहेंगे और पार्टी का  झंडा फहराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व लेखक बलबीर राम रतन ने अपनी हिंदी रचना भाजपा का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने इसका श्रेय पार्टी की मजबूत विचारधारा, अनुशासित कार्यकर्ताओं और पारदर्शी नेतृत्व को दिया। वरिष्ठ नेता अशोक गांधी ने कहा, इस तरह के साहित्यिक प्रयास पार्टी की विचारधारा और इतिहास को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान विजय आनंद गिल, अश्विनी चाढ़क सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 

स्थापना दिवस के लिए झंडे बांटे गए
बनतालाब क्षेत्र में भी स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज रहीं। भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख और जिला कोषाध्यक्ष राकेश सेठी ने विभिन्न बूथों पर पार्टी के झंडे वितरित किए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस को गर्व के साथ मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed