{"_id":"69d3743cde12bff60c028bb1","slug":"video-dal-lake-is-becoming-more-vibrant-and-the-pleasant-weather-has-attracted-tourists-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: डल झील में बढ़ती रौनक, सुहाने मौसम ने पर्यटकों को किया आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: डल झील में बढ़ती रौनक, सुहाने मौसम ने पर्यटकों को किया आकर्षित
Nikita Gupta
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:22 PM IST
Link Copied
कश्मीर की खूबसूरत वादियों में इन दिनों सुहाने मौसम और मनमोहक नजारों के बीच पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। इस बीच डल झील में शिकारा सवारी का आनंद लेने के लिए देशभर से सैलानी पहुंच रहे हैं। झील की खूबसूरती, शांत पानी, चारों ओर उंचे पहाड़ और हल्की ठंडी हवा पर्यटकों को खासा लुभा रही है।
राजस्थान से आए एक पर्यटक ओ.पी. संन्ह ने बताया कि कश्मीर आकर डल झील में शिकारा सवारी करना हर पर्यटक का सपना होता है। उन्होंने कहा कि वह हर साल कश्मीर आते हैं और जून में अपने पूरे परिवार के साथ फिर आने की योजना है। उन्होंने घाटी के माहौल को सुरक्षित बताते हुए कहा कि यहां के लोग बेहद मिलनसार हैं और उनसे बातचीत कर खुद को सुरक्षित महसूस होता है।
उड़ीसा से आए बलबीर कुमार अपने परिवार के साथ कश्मीर यात्रा पर हैं। डल झील में शिकारा सवारी का आनंद लेते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों का व्यवहार अद्भुत है और यहां पहुंचते ही दिल जीत लेते हैं। उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ साथ गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर की भी सैर की। बर्फ से ढके पहाड़ों और शिकारा का जिक्र कर उन्होंने कहा, अगर कहीं जन्नत है, तो यहीं है। देशवासियों से कश्मीर आने की अपील करते हुए कश्मीर को देश की शान बताया।
मध्य प्रदेश के भोपाल से आई पर्यटक प्रिया ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ यहां आई हैं और कश्मीर के प्राकृतिक नजारों ने उनका दिल जीत लिया। उन्होंने बताया कि डल झील में शिकारा सवारी उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। ऐसा लग रहा है जैसे मेरे सारे सपने पूरे हो गए। कश्मीर सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि एक अहसास है, यह मेरा प्यार है जो मेरे लिए शब्दों में बयान करना संभव नहीं है।
इस बीच शिकारा चालक फैयाज अहमद जो पिछले 25 वर्षों से इस पेशे से जुड़े हैं, ने बताया कि इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले साल पहलगाम में हुई घटना से कारोबार पर असर पड़ा था लेकिन अब हालात बेहतर हो रहे हैं। हम हर साल की तरह इस बार भी अपने मेहमानों का इंतजार कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय काम ठीक चल रहा है। उन्होंने सरकार से पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए और प्रयास करने की मांग भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।